महासमुन्द
पुलिस सैलरी पैकेज, दिवंगत सिपाही की पत्नी को 10 लाख का चेक
06-Aug-2026 4:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ पुलिस सैलरी पैकेज के तहत शिवकुमारी जगत को 10 लाख रुपए का क्लेम चेक दिया गया। शिवकुमारी जगत आरक्षक स्व.अरुण कुमार जगत की पत्नी हैं। यह चेक कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट विनय कुमार लंगेह ने सौंपा।
रीजनल हेड बानाम्बर बेहेरा ने कहा कि सैलरी पैकेज के तहत राज्य सरकार के कर्मचारी, केंद्र सरकार के कर्मचारी, पुलिस कर्मी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सशस्त्र बल, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारी, कॉर्पोरेट क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बीमा और वित्तीय सुरक्षा की सुविधाएं भी हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मकसद कर्मचारियों, उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा देना है। मुश्किल हालात में हितों की रक्षा करना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे