महासमुन्द

नानक सागर के लिए राजधानी से विशेष बस
05-Aug-2026 3:11 PM
नानक सागर के लिए  राजधानी से विशेष बस

सिख समाज की ओर से प्रत्येक रविवार जाएगी बस

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 5 अगस्त। राजधानी रायपुर से गुरुनानक डेरा नानक सागर साहिब के लिए अब प्रत्येक रविवार को रायपुर के बाबा बुड्ढा सिंह गुरुद्वारा से बस की व्यवस्था की गयी है। इस बस से संगत नि:शुल्क नानक सागर का दर्शन के लिए जा सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार  स्वर्गीय अवतार सिंह ओबरॉय की याद में देवेंद्र सिंह आनंद दिल्ली एवं अमृतपाल सिंह ओबरॉय (रिंकू) की अगुवाई में रायपुर की साद संगत के सहयोग से रायपुर से ऐसी बस सेवा आरंभ की गई है जो सुबह 8 बजे रायपुर बाबा बुड्ढा सिंह गुरुद्वारा से निकल कर 11 बजे नानकसागर पहुंचेगी. वहां गुरु के चरण स्थल गुरु के नाम दर्ज जमीन पर नाम सिमरन कर दोपहर के लंगर के बाद दर्शनर्थियों को वापस रायपुर छोड़ेगी। अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष नें दिखाई हरी झंडी

उक्त बस को विगत दिनों राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने  हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। इस अवसर पर सिख समाज नानक सागर के अध्यक्ष हरपाल सिंह ओबरॉय गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब के अध्यक्ष हरकृष्ण सिंह राजपूत बलदेव सिंह, चरण पाल सिंह, सरबजीत सिंह जोगिंदर सिंह अरोड़ा, राज किशोर, नीरज  एवं साध संगत जी की अगुवाई में गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में अरदास के पश्चात रवानगी दी गई।


अन्य पोस्ट