महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 5 अगस्त। वि.खं स्काउट गाइड संघ पिथौरा परिषद एवं कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक का आयोजन वन काष्ठागार में किया गया। इस अवसर पर स्थानीय संघ अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल , राज्य मुख्यालय आयुक्त लक्ष्मीकांत सोनी , जिला आजीवन सदस्या द्वय तेजकुमारी नायक एवं फलेश्वरी देवी साहू , उपाध्यक्ष द्वय देव कुमारी चौधरी एवं मनमीत कौर सलूजा, वि. खं मीडिया प्रभारी द्वय गौरव चन्द्राकर एवं स्काउटर दिलीप निषाद, जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष कुमार साहू , जिला सहसचिव राजीव कुमार तिवारी, जिला क्वार्टर मास्टर रामकुमार नायक एवं वि. खं के स्काउटर गाइडर उपस्थित थे ।
बैठक मे अजय कुमार नायक द्वारा 2025-26 का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सचिव झनेश कुमार साहू के द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का पठन किया गया।
बैठक में दो वृक्षारोपण कार्यक्रम पर परिषद द्वारा चर्चा कर शा. प्रा. शाला पोटापारा के परिसर में वि. ख. स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। तृतीय सोपान जाँच शिविर अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में बरनईदादर, गड़बेड़ा, कौहाकुड़ा आदि जगह पर प्रस्तावित हैं। दो अक्टूबर प्रार्थना सभा रॉयल किड्स नयापारा खुर्द पिथौरा में प्रस्तावित है। पैदल हाइक अगस्त या सितम्बर में प्रस्तावित है। यह सांकरा से प्रारम्भ होंगी.स्काउट-गाइड हाइक दार्जिलिंग व दक्षिण भारत प्रस्तावित किया गया। राज्य पुरस्कार के लिए तैयारी कर रहे स्का0 गाइड के लिए पूर्व प्रस्तावित नियमानुसार हाई / हायर सेकण्डरी के स्काउट गाइड को 1/3 सहयोग राशि वि.ख से दिया जाएगा। मिडिल विभाग के स्का0 गाइड के 50 फीसदी वि.खं से तथा 50 फीसदी पदाधिकारियों से सहयोग राशि दिया जाएगा।
वि.ख. के समस्त कार्यक्रमों सभी स्कूलों की सहभागिता के लिए वि.ख. शिक्षा अधिकारी को संघ के द्वारा चर्चा कर सम्मिलित होने हेतु अनिवार्य किया जाएगा।
इस दौरान लक्ष्मीकांत सोनी राज्य मुख्यालय आयुक्त के कमिश्नर कोर्स पूरा करने के लिए संघ द्वारा सम्मानित किया गया। रजिन्दर खनूजा वरिष्ठ पत्रकार को छग राज्य स्काउट-गाइड के मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर संघ की ओर से सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ स्काउटर नरेश कुमार नायक को सेवानिवृत्त होने पर संघ की ओर से सम्मानित किया गया. संतोष कुमार साहू जि.प्र. आयुक्त स्काउट को सेवानिवृत्त होने पर संघ की ओर से सम्मानित किया गया। राजीव कुमार तिवारी व्याख्याता (स्काउटर) को राज्य स्तर पर शिक्षाश्री पुरस्कार प्राप्त करने पर संघ की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ स्काउटर लेखराम साहू, पतिराम पटेल, रोहिणी कुमार देवांगन, पतिराम पटेल, विजय कुमार सिन्हा, नरसिंह पटेल , भुनेश्वर सिन्हा एवं गाइडर सरस्वती पटेल, सुकांति नायक , दीपिका देवांगन , चंद्रिका साहू उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सचिव झनेश कुमार साहू द्वारा एवं आभार प्रदर्शन स्थानीय संघ अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा किया गया।