महासमुन्द

15 दिन पहले भी 5 बच्चों ने रची थी भागने की साजिश
05-Aug-2026 2:44 PM
15 दिन पहले भी 5 बच्चों ने रची थी भागने की साजिश

बाल संप्रेक्षण गृह से आखिरकार 8 भाग गए, अब तक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 अगस्त। महासमुंद जिला मुख्यालय से 6 किमी दूर बरौंडा बाजार स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार रात 3 बजे सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर 8 अपचारी बालक फरार हो गए थे। जानकारी मिली है कि इसे अंजाम देने के लिए नाबालिग अपचारियों ने बाकायदा योजना बनाई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से मिलकर सबने पहले तो कमरे की खिडक़ी की ग्रिल तोड़ी। इसके बाद करीब 12 फ ीट ऊंची सुरक्षा दीवार पर चढ़े और ऊपर लगे कांटेदार तारों को काटा और भाग निकले।

बरोंडाबाजार स्थित 50 क्षमता वाले बाल सुधार गृह में वर्तमान में 27 बाल अपचारी रखे गए थे। अब 19 ही बचे हैं। पता चला है कि घटना के ठीक 15 दिन पहले भी यहां के 5 बाल अपचारी भागने की फिराक में थे। सीसीटीवी में बच्चों की संदिग्ध गतिविधि दिखी। तत्काल इसकी सूचना रायपुर में दी गई थी और इसके बाद प्रक्रिया पूरी कर रायपुर के माना स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी में सभी 5 बच्चों को शिफ्ट किया गया। वहां विशेष निगरानी में बाल अपचारियों को रखा गया है।

महासमुंद में बाल सुधार गृह से नाबालिगों के भागने के बाद राजधानी तक हडक़ंप मच गया है। अफसरों की सख्ती के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से सभी पर नजर रखना रखना शुरू कर कर दिया है। फरार सभी बाल अपचारियों के घरों में एक-एक पुलिस जवान तैनात कर दिया गया है। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के आने-जाने, लोगों से मुलाकात करने वालों पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। पुलिस जिलेभर में नाकेबंदी कर सर्च अभियान चला रही है। संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी है। इस बिंदु पर भी जांच हो रही है कि यह घटना केवल लापरवाही का नतीजा है या इसके पीछे किसी की मिलीभगत है। इसे लेकर स्टाफ से भी कड़ाई से पूछताछ हुई। साथ ही बाल अपचारियों के परिजनों के घरों पर भी नजर रखी जा रही है। मामले में फरार हुए दो बाल अपचारियों में से एक भाटापारा-बलौदाबाजार का है। दूसरा बागबाहरा का है। ये दोनों पहल भीे चोरी के मामले में सुधार गृह भेजे गए थे। छूटने के बाद फिर चोरी के मामले में पकड़े गए। इसके बाद उन्हें बाल सुधार गृह महासमुंद में रखा गया था। अब फिर से भाग निकले।  बहरहाल बाल सुधार गृह के परिसर में बने भवन की छत का सहारा लेकर सीधे दीवार फांदकर भागने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है। नाबालिगों को पकडऩे टीम में शामिल महासमुंद थाना प्रभारी राजीव नाहर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही नाबालिगों को पकडऩे के लिए टीम रवाना की गई है। अभी तक बच्चों ने अपने परिजनों से संपर्क नहीं किया है। परिजनों और रिश्तेदारों की आवाजाही पर भी अब पुलिस की कड़ी नजर है और जगह-जगह नाकाबंदी कर तलाश जारी है।

 यह हैरानी की बात यह है कि 27 बाल अपचारियों की सुरक्षा के लिए केवल 4 स्टाफ  तैनात हैं।

इनमें 2 नगर सैनिक और 2 अटेंडर हैं। वे अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं। यहां बच्चों की सुरक्षा और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहांं 6 सालों में 28 अपचारी फरार हो चुके हैं।  जानकारी के अनुसार 12 मई 2021 को 4 अपचारी बालक, 15 अक्टूबर 2021 को 9 अपचारी बालक, 22 जून 2022 को 3 अपचारी बालक फरार हुए हैं। हाल ही में रात की घटना में 8 अपचारी फनार हुए है। हाल ही में फरार बच्चे रेप, चोरी जैसे संगीन अपराधों में बंद थे। इन नाबालिगों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। ये पिछले 4-5 महीनों से सुधार गृह में बंद थे। घटना के वक्त बाल सीप्रेक्षण गृह में 27 बच्चे थे।

 सोमवार तडक़े स्टाफ  की नजर टूटी खिडक़ी पर पड़ी थी।

 गिनती करने पर 8 नाबालिग गायब मिले थे। घटना की सूचना तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस और महिला.बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया था।


अन्य पोस्ट