महासमुन्द
सांप के काटने से महिला की मौत
05-Aug-2026 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5अगस्त। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम सुअरमार केरामुड़ा में बीती रात करैत सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार जानकी बाई पति पोखन ठाकुर, रात में अपने घर में सो रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब ढाई बजे करैत सांप बिस्तर पर चढ़ गया और महिला को डस लिया।
सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले गए। अस्पताल में महिला का उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। सुबह होते-होते जानकी बाई ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे