महासमुन्द

22 किलो गांजा संग 2 तस्कर बंदी
05-Aug-2026 2:40 PM
 22 किलो गांजा संग 2 तस्कर बंदी

महासमुंद, 5 अगस्त। महासमुंद पुलिस ने 22.160 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा समेत परिवहन में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी केसिंगा ओडिशा से गांजा खरीदकर दतिया मप्र में खपाने ले जा रहे थे। जब्त गांजा की कीमत 11लाख, 8 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर एक बिना नंबर स्कूटी में सवार 2 व्यक्ति गांजा लेकर आ रहे हंै।  सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में पुलिस टीम तैनात कर वाहन चेंकिग की जा रही थी। कुछ देर बाद ही सूचक के बताये प्रकार का वाहन सामने से आते नजर आया।

 जिसे रोककर वाहन चालक व सवार व्यक्तियों का नाम पता पुछताछ किया गया। वाहन चालक ने अपना नाम विशाल अहिरवार मध्यप्रदेश तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संदीप अहिरवार उत्तरप्रदेश बताया।

       पूछताछ में आरापी ने स्कूटी की सीट, डिक्की एवं थैला में भरकर गांजा तस्करी की बात कबूल की। वे इस गांजा को केसिंगा ओडि़शा से दतिया मध्यप्रदेश ले जा रहे हैं। आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर दोनों को जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट