महासमुन्द

राजस्व पटवारी संघ का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन
04-Aug-2026 3:10 PM
राजस्व पटवारी संघ का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4 अगस्त। राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर महासमुंद राजस्व पटवारी संघ के सदस्यों व जिले के पटवारियों ने कल सोमवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। बताया गया है कि लंबे समय से उनकी लंबित मागों के निराकरण की मांग को लेकर जिले भर के पटवारी धरना स्थल पर एकत्र हुए और रैली निकाल कर जिला कार्यालय पहुंच सीएम के नाम ज्ञापन सौंप शासन का ध्यानाकर्षित कराया। नगर के लोहिया चौक स्थित टीन शेड परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के दीपक तिवारी, ईश्वर चन्द्राकर वहां पहुंचे और राजस्व पटवारी संघ को अपना समर्थन दिया। पश्चात श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि संघ के सदस्यों की मांगे जायज हंै तथा लम्बे समय से लंबित उनकी मांगों का तत्काल शासन-प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना चाहिए। पश्चात ईश्वर चन्द्राकर ने भी संघ को समर्थन देकर लंबित मांगों का शासन शीघ्र निराकरण करें।

इसके बाद पटवारी सीताराम पटेल, नीरज वर्मा, विजय पटेल, दमयंती पटेल, लुकेश यादव, कमलेश ध्रुव, देवेन्द्र इंगोले, रामनारायण चन्द्राकर ने भी बारी-बारी से संबोधित कर अपने.अपने विचार रखे। इसके बाद राजस्व पटवारी संघ ने लोहिया चौक से एक रैली निकाली जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिला कार्यालय पहुंची। जहां मुख्यमंत्री के नाम राजस्व अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया। पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द पहल करने भी कहा है। संघ ने बताया कि धरना प्रदर्शन व रैली का उद्देश्य निम्नलिखित मांगे हंै। अंत में राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष रामनारायण चन्द्राकर ने धरना प्रदर्शन में जुटे संघ के सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आंदोलन के तहत जिले के अलग-अलग तहसीलों से पटवारी सामूहिक अवकाश पर रहे और धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

               संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है। जिसका उद्देश्य केवल शासन तक अपनी मांगों को पहुंचाना है। पटवारियों ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हैं, लेकिन लंबे समय से चली आ रही सेवा संबंधी समस्याओं के कारण कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है।


अन्य पोस्ट