महासमुन्द
पटवारियों की हड़ताल का आप ने किया समर्थन
04-Aug-2026 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 अगस्त। पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने तथा समयमान वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के पटवारियों द्वारा किए जा रहे कलम बंद हड़ताल का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजय यादव ने कहा कि पटवारियों की मांगें पूरी तरह से न्यायसंगत हैं। पदोन्नति में देरी, वेतन विसंगति और समयमान वेतनमान लागू न होना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। सरकार को चाहिए कि वह तुरंत पटवारियों से चर्चा कर उनकी मांगों का समाधान करें।
पटवारियों के कलम बंद एक दिवसीय हड़ताल में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजय यादव, जिला अध्यक्ष राकेश झाबक, मधु यादव, डेविड, श्रेयांश सिन्हा, उमेश साहू, राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे