महासमुन्द

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान: महासमुंद से 5 हजार रक्षा सूत्र सेना मुख्यालय के लिए रवाना
04-Aug-2026 2:54 PM
ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान: महासमुंद से 5 हजार रक्षा सूत्र सेना मुख्यालय के लिए रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4 अगस्त। भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महासमुंद द्वारा जिलेभर की महिलाओं ने रक्षा सूत्र एवं छत्तीसगढ़ की पावन धरती की एक चुटकी पवित्र मिट्टी एकत्रित करने का विशेष अभियान चलाया। महिला मोर्चा की इस भावनात्मक पहल को जिलेभर की महिलाओं का भरपूर सहयोग मिला।

इस अभियान के अंतर्गत लगभग 5 हजार रक्षा सूत्र एवं पवित्र मिट्टी एकत्रित की गई, जिन्हें प्रदेश महिला मोर्चा के माध्यम से सेना मुख्यालय तक सम्मानपूर्वक एवं नि:शुल्क भेजा जाएगा। इन रक्षा सूत्रों के माध्यम से जिले की महिलाओं का स्नेह, आशीर्वाद और सम्मान देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों तक पहुंचेगा।

रक्षा सूत्र एवं पवित्र मिट्टी को रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय भेजने से पूर्व महासमुंद के गणेश मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सामग्री को प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहूए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर, जिला महामंत्री शुभ्रा शर्मा, महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रीति मक्कड़, जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना वर्मा, महिला मोर्चा जिला मंत्री विजय लक्ष्मी जांगड़े, पार्षद भारती चंद्राकर, पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री दुर्गा सार्वा, पूर्व पार्षद राजू चंद्राकर सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट