महासमुन्द
महासमुंद,3अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल और उनके पुत्र पंडित विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने एकत्रित होकर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल, जिला कोषाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, शहर महामंत्री निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, निखिलकांत साहू, कृष्णा चन्द्राकर, भरत ठाकुर, ढेलू निषाद, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, डॉ तरुण साहू, वीरेंद्र चंद्राकर, नितेंद्र बैनर्जी
आदि उपस्थित थे।