महासमुन्द

नवागत एएसपी सुशील नायक का स्वागत, प्रतिभा पांडेय को विदाई
03-Aug-2026 3:39 PM
नवागत एएसपी सुशील नायक का स्वागत,  प्रतिभा पांडेय को विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अगस्त। महासमुंद स्वागत एवं प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में शनिवार को लभरा खुर्द स्थित सर्किट हाउस में नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी सुशील नायक के स्वागत एवं स्थानांतरित एएसपी तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल छसबल दूसरी वाहिनी सकरी बिलासपुर की कमांडेंट प्रतिभा पांडेय की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के आतिथ्य तथा भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटैक के जिला अध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर की अध्यक्षता में आहुत हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन के साथ हुई। कार्यक्रम संयोजक अनुपम त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समाज का सकारात्मक संवाद और सहयोग जिले के विकास तथा बेहतर कार्य संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण है। समारोह में नवागत एएसपी सुशील नायक का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। वहीं स्थानांतरित एएसपी प्रतिभा पांडेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।

एसपी प्रभात कुमार, दाऊलाल चन्द्राकर, एएसपी सुशील नायक, काव्यांश कला पथक संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल, रविन्द्र विदानी, आशुतोष शर्मा एवं उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिभा पांडेय ने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों, विभाग व जनमानस से मिले सहयोग को याद किया व आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन उत्तरा विदानी ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटैक के जिला समन्वयक डॉ. बंधु राजेश्वर खरे ने अपने लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीत जुआ मत खेलो भैया.. हो जाही जेल की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को आनंदित किया।

               समारोह में अनुपम त्रिपाठी के अलावा जैन समाज से बसंत लुनिया, कायस्थ समाज के आलोक श्रीवास्तव,समाजसेवी तारणी चंद्राकर, आस्था वेलफेयर संस्था की अध्यक्ष मधु तिवारी,  पूर्व पार्षद शोभा शर्मा, निरंजना चंद्राकर, शबनम धनवानी, अरविंद यादव, जन्मजय सिन्हा, संजय यादव, रेखराज साहू, टोगेश साहू, बल्लू साहू, कमलेश कन्नौजे, दयाशंकर कन्नौजे, राहुल डहरिया, धीरज गोलछा, महावीर राय, वेदराम पटेल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट