महासमुन्द

नशा मुक्त भारत का संकल्प
03-Aug-2026 3:34 PM
नशा मुक्त भारत का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3अगस्त। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के उद्देश्य को साकार करने के लिए शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त को किया गया। अभियान के शुभारंभ के पश्चात का देशव्यापी संबोधन प्रसारित किया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के काशी से एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी। इसके बाद पूरे देश में करोड़ों लोग कंधे से कंधा मिलाकर इस अभियान से जुड़ते गए। अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रव्यापी शपथ ग्रहण कर नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में महासमुंद विधायक के प्रतिनिधि के रूप में संदीप दीवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.करुणा दुबे, राष्ट्रीय सेवा योजना की महासमुंद जिला संगठक डॉ.मालती तिवारी, प्रो. राजेश्वरी सोनी, मनीराम धीवर, अजय कुमार राजा, केशरचन्द्र बनपाल, दिलीप कुमार बढ़ाई, दिलीप लहरे आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट