महासमुन्द

स्केटिंग रोलर जूते पहन भारत दर्शन यात्रा पर निकले मुन्नार निषाद का खल्लारी में स्वागत
03-Aug-2026 3:22 PM
स्केटिंग रोलर जूते पहन भारत दर्शन यात्रा पर निकले  मुन्नार निषाद का खल्लारी में स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3 अगस्त। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सिद्धार्थनगर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय मुन्नार निषाद स्केटिंग रोलर जूते पहनकर भारत दर्शन यात्रा पर निकले हैं। स्केटिंग रोलर शू पहनकर भारत भ्रमण पर निकला युवा शनिवार को खल्लारी पहुंचा और माता के दर्शन कर डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुआ। उन्होंने शक्तिपीठ पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। खल्लारी पहुंचे मुन्नार निषाद ने भगवान शंकर मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम भी किया और रविवार को खल्लारी-चंडी माता के दर्शन करने के बाद वे अपनी अगली यात्रा के लिए डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर की ओर रवाना हो गए।

खल्लारी पहुंचने पर उनका बागबाहरा ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष एवन साहू, खल्लारी सरपंच पुष्पेंद्र कुमार साहू, उपसरपंच तारेश साहू, वैष्णव समाज के जिला कोषाध्यक्ष रमनदास वैष्णव, विकासदास वैष्णव, छगन चौहान, रणबीर ठाकुर, गोविंद यादव, पंकज ध्रुवंशी आदि ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। पूरे 11 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर 20 हजार किलोमीटर के लक्ष्य को लेकर मुन्नार निषाद ने बताया कि वे सितंबर 2025 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भारत दर्शन यात्रा पर निकले थे।          अब तक वे करीब 11 हजार किलोमीटर की दूरी स्केटिंग रोलर शूज के माध्यम से तय कर चुके हैं। उनका लक्ष्य 20 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करना है। जिसमें लगभग दो वर्ष का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे बस्तर संभाग के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। महासमुंद जिले में मां खल्लारी और चंडी माता के दर्शन के बाद वे डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हुए।  यात्रा के दौरान वे रास्ते में आने वाले प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन.पूजन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रात्रि विश्राम वे मंदिर परिसरों और धर्मशालाओं में करते हैं। तिरंगा और हनुमान ध्वज के साथ दे रहे राष्ट्रभक्ति का संदेशमुन्नार निषाद अपने कंधे पर लगभग 10 किलो का बैग लेकर यात्रा कर रहे हैं। उनके हाथों में देश का तिरंगा और भगवान हनुमान का ध्वज रहता है। उनकी अनोखी यात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विभिन्न स्थानों पर लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं, गले मिलकर उनका स्वागत कर रहे हैं और उनके साहस एवं राष्ट्रभक्ति की सराहना कर रहे हैं। उनकी यह अनूठी भारत दर्शन यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।


अन्य पोस्ट