महासमुन्द
कांग्रेस नेता ने की सडक़ मरम्मत की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 31 जुलाई। पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत प्रथम ग्राम मुढ़ीपार से गोड़बहाल जाने वाली मुख्य सडक़ पहली बारिश के बाद ही जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने सडक़ के शीघ्र सुधार की मांग की है।
अंकित बागबाहरा के अनुसार, यह मार्ग मुढ़ीपार, गोड़बहाल, राजाडेरा, जम्हर, खुसरूपाली, कोकोभांठा, छिबर्रा, कोचर्रा, बडग़ांव और अर्जुनी सहित लगभग 10 गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन स्कूली बच्चे बसों, साइकिलों व अन्य वाहनों से आवागमन करते हैं, वहीं क्षेत्र के किसान भी ट्रैक्टर व अन्य कृषि वाहनों के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सडक़ पर गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता ने वर्तमान स्थिति के लिए शासन-प्रशासन की नीतियों की आलोचना की है और जिला प्रशासन से जनहित में उक्त सडक़ की तत्काल मरम्मत कराने तथा इसके स्थाई पुनर्निर्माण हेतु शीघ्र निविदा (टेंडर) प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।