महासमुन्द

हार्वेस्टर की चपेट में युवक की मौत, केस दर्ज
30-Jul-2026 2:34 PM
हार्वेस्टर की चपेट में युवक की मौत, केस दर्ज

महासमुंद, 30 जुलाई। महासमुंद जिले के बसना विकासखंड सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजेपुर के पास हार्वेस्टर की चपेट में पिकअप सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 28 जुलाई को केस दर्ज किया है।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 5 मई 2026 को एनएच 53 रोड बिजेपुर के पास हार्वेस्टर क्रमांक सीजी 04 एलएम 7983 के चालक बिहारी लाल साव अरेकेल ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर वाहन को अपने लेन से जिस लेन में पिकअप चल रही थी उधर लाकर ठोकर मार दिया। जिससे पिकअप सवार साहिल नारंग निवासी मानपुर को गंभीर चोटे आई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ  भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट