महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 29 जुलाई। भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा’अभियान को लेकर प्रभावी संचालन,समन्वय और निगरानी के लिए केंद्रीय स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया है।वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के निर्देशन पर जिलांतर्गत के सभी मण्डल अध्यक्षों को इस हेतु देशवासियों में देश प्रेम और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा जगाने व्यापक स्तर पर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जन जन तक देशप्रेम का संदेश पहुंचाने निर्देशित किया है।
इस तारतम्य में भाजपा मण्डल पिथौरा के मण्डल अध्यक्ष आशीष शर्मा की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने भाजपा के कर्मठ एवं उर्जावान कार्यकर्ता नवनियुक्त एल्डरमैन सतप्रीत सलूजा (विक्की) को भाजपा मंडल पिथौरा का संयोजक नियुक्त कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.अभियान के दौरान 11 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।