महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जुलाई। वार्ड पार्षद शुभ्रा शर्मा ,धनेश्वरी सोनवानी ,कल्पना सूर्यवंशी ,सीता टोडेकर भारती चंद्राकर एवं माधुरी यादव वार्ड की समस्याओं को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी से चर्चा की तथा उसे तत्काल दूर करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष गुजर जाने के बाद भी वार्ड की समस्या जस की तस बनी हुई है, छोटी-छोटी समस्याएं तो दूर हो जाती है, परंतु बड़ी समस्याएं राशि के अभाव में दूर नहीं हो पा रही है। जबकि बड़ी-बड़ी समस्याओं का अंबार वार्ड में लगा हुआ है। साथ ही समस्त पार्षदों ने अपनी पार्षद निधि का भी उपयोग आज तक नहीं किए जाने की बात मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की और जल्द से जल्द उनकी पार्षद निधि से जो काम पार्षदों ने अपनी अनुशंसा पर दी है, उसे कराने का भी अनुरोध किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि महेंद्र जैन एवं पूर्व पार्षद सोनाधर सोनवानी भी उपस्थित थे।