महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 28 जुलाई। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लाक संघ बागबाहरा की बैठक शिक्षा कार्यालय बागबाहरा में संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल की अध्यक्षता एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान की उपस्थिति में हुई। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष देवेश साहू, उपाध्यक्ष निर्मला देवांगन, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, बंशी लाल चंद्राकर, मदन देवांगन, पूर्व सचिव भीमसेन चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष भूषण साहू, आयुक्त गाइड श्रीमती पूरी हरपाल, रूपेश तिवारी, रक्षा साहू, वीणा साहू, वरिष्ठ गाइडर जेनेबिबा तिर्की, व्यास नारायण बंजारे, मनोज दिवान, डिगेश्वर साहू आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक सचिव शेष नारायण साहू ने बैठक में निर्धारित एजेंडा की छायाप्रति प्रदान की। उपस्थित समस्त सदस्यों ने एजेंडा अनुसार राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा स्काउट गाइड यूनिफार्म में किए गए नए बैज संबंधी बदलाव की जानकारी दी गई।
साथ ही 2026 -27 के वार्षिक कार्यक्रम एवं वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। बैठक में पौधारोपण, स्वच्छता व टीकाकरण जागरूकता अभियान, सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यक्रम, दो अक्टूबर गांधी व शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, स्वच्छ भारत सुंदर कार्यक्रम, बेसिक प्रशिक्षण, सात नवंबर स्थापना दिवस पर विकासखंड स्तर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, बाल दिवस पर कब बुलबुल का कार्यक्रम, नेहरू सद्भावना दिवस का आयोजन, द्वितीय एवं तृतीय सोपान जांच शिविर, एक दिसंबर एड्स दिवस पर एड्स जागरूकता सप्ताह, स्काउट गाइड हाइक का आयोजन सुनिश्चित किया गया।
बैठक में सदस्यों द्वारा अंचल के स्काउट गाइड से जुड़े दिवंगत सदस्यों गौरी मोवले लीडर ट्रेनर (कब बुलबुल),राम गोपाल दिवान एडवांस स्काउट मास्टर,जय पवार उपाध्यक्ष जिला स्काउट गाइड संघ महासमुंद एवं आशा कोसे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।