महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जुलाई। भाजयुमो प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में बसना विधानसभा में ज्वाईन क्चछ्वङ्घरू का पोस्टर विमोचन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासमुन्द लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में नए मतदाताओं को जोडऩे की बड़ी मुहिम शुरू की गई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा नए और युवा मतदाताओं को संगठन एवं राष्ट्र निर्माण की धारा से जोडऩे के उद्देश्य से ज्वाइन भाजयुमो (छ्वशद्बठ्ठ क्चछ्वङ्घरू) अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल व भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में अभियान के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। इस विशेष मुहिम का मुख्य उद्देश्य पहली बार मतदान करने वाले नव-मतदाताओं और युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, जनकल्याणकारी नीतियों तथा केंद्र व राज्य सरकार की युवा-केंद्रित योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें भाजयुमो से जोडऩा है।
पोस्टर विमोचन के दौरान महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक संपत अग्रवाल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष ऊषा धृतलहरे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा,विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे,भाजयुमों जिला महामंत्री कामेश बंजारा,भाजयुमों वरिष्ठ नेता नंदू जलक्षत्री,भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर दुबे नंदकिशन साव, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, भाजयुमो जिला मंत्री जतिन रूपरेला कमलेश डडसेना दिनेश अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल, विकास बघेल, दीपक शर्मा, महेंद्र गुप्ता,खुशहाल ठाकुर, गोपाल प्रधान,अमृत चौधरी, जन्मंजय साव, प्रकाश सिंह, भाजयुमो बसना मंडल अध्यक्ष आकाश सिंहा, पिरदा मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, गढफ़ुलझर मंडल अध्यक्ष योगेश साहू, बलौदा मंडल अध्यक्ष, वेदव्यास साव,दिगेश यादव, शुभम अग्रवाल, नवीन भट्ट, राजा राम परमार, लोकेश पटेल, सुशांत साहू, सहदेव पटेल, जितेंद्र साव, प्रमित साहू, प्रकाश सिंह साहित भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।