महासमुन्द
महासमुंद, 27 जुलाई। मेन रोड नर्सरी के पास ग्राम किसडी (थाना बलौदा) में पुलिस ने दबिश देकर 170 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 34हजार रुपए के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बगैर नंबर जुपीटर स्कूटी नीला रंग में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब परिवहन करते आ रहा है। सूचना पर थाना बलौदा पुलिस टीम ने मेन रोड नर्सरी के पास ग्राम किसडी पहुंचकर घेराबंदी की और बलौदा की ओर से आ रही एक बगैर नंबर की नीला रंग की जुपीटर स्कूटी को रोका। नाम पता पूछताछ करने पर स्कूटी सवार ने अपना नाम कौशिक चौहान जोगनीपाली थाना सरायपाली जिला महासमुन्द बताया। थैलों की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 170 लीटर देशी हाथ भ_ी निर्मित अवैध महुआ शराब कीमती 34 हजार रुपए परिवहन करते पाया गया।
पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर जुपीटर स्कूटी (कीमती करीबन 50,000 रुपए), एक मोबाइल कीमती 10 हजार रुपए जप्त कर आरोपी कौशिक चौहान को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा है।