महासमुन्द

बाइक की सीट के नीचे डिक्की व लेडिस पर्स में छिपा गांजे की तस्करी, महिला-पुरुष गिरफ्तार
25-Jul-2026 3:48 PM
 बाइक की सीट के नीचे डिक्की व  लेडिस पर्स में छिपा गांजे की  तस्करी, महिला-पुरुष गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 जुलाई। कोमाखान पुलिस ने 12.750 किलो गांजा के साथ एक महिला व एक पुरुष आरोपी का गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कुल कीमत 6 लाख 37 हजार 500 रुपए बताई गई है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल व 2 मोबाइल सहित कुल 6 लाख 97 हजार 700 रुपए की संपत्ति बरामद की गई है।

आरोपी मोटसाइकिल के सीट के नीचे डिक्की व लेडिस पर्स में छिपाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के मुताबिक वो कालाहांडी ओडि़शा ,े गांजा खरीदकर बागबाहरा में बेचने ले जा रहे थे।

थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक काला रंग की हीरो होण्डा स्प्लेण्डर में एक पुरूष एवं एक महिला अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में नाकाबंदी कर वाहन की जांच की गई। संदेही मोटर सायकल चालक को रोककर नाम पता पूछताछ करने पर अपना अपना नाम मदन ताण्डी तथा शांति ताण्डी दोनों निवासी ओडिशा बताया।

 पूछताछ में आरापियों ने बताया कि बागबाहरा में एक व्यक्ति को देने जा रहे थे। आरोपियों से 12.750 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 6लाख,37 हजार 500 रुपए, गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मोसा कीमती 50 हजार रुपए, 02 नग मोबाइल 10 हजार रुपए, एक लेडिस पर्स कीमती 200 रुपए जुमला 06 लाख 97 हजार 700 रुपए की संपत्ति जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।       


अन्य पोस्ट