महासमुन्द

लंबित 4 माह का मानदेय भुगतान, नपाध्यक्ष का जताया आभार
25-Jul-2026 3:37 PM
लंबित 4 माह का मानदेय भुगतान, नपाध्यक्ष का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,25 जुलाई। नगर पालिका के अध्यक्ष निखिलकांत साहू की पहल एवं विशेष प्रयासों से उमेन फॉर ट्री अभियान से जुड़ी महिलाओं का लंबित चार माह का मानदेय भुगतान कर दिया गया। भुगतान होने के बाद अभियान से जुड़ी महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं और अध्यक्ष से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

महिलाओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मानदेय का भुगतान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी पहल से यह कार्य शीघ्र संभव हो सका। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका परिषद महिलाओं के सम्मान, उनके श्रम के उचित मूल्य तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों के प्रति सदैव संवेदनशील है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी कर्मचारियों एवं स्वसहायता समूहों सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों के भुगतान एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगर पालिका द्वारा किए जा रहे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।


अन्य पोस्ट