महासमुन्द
जनजागरूकता कार्यक्रम: 100 लोगों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित
24-Jul-2026 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,24 जुलाई। यातायात सुरक्षा हेतु महासमुंद पुलिस ने व्यापारी महासंघ के सहयोग से थाना सरायपाली परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत लगभग 100 लोगों को नि:शुल्क हेलमेट वितरण किया। अधिकांश लाभार्थी पूर्व में हुई सडक़ दुर्घटना के मृतकों के परिजन थे। उन्हें पुलिस ने जवानों ने सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने, स्वयं हेलमेट पहनने तथा अपने परिवार और परिचितों को भी हेलमेट के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसडीओपी ललिता मेहर के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर सरायपाली व्यापारी महासंघ के वरिष्ठ सदस्य,व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे