महासमुन्द
महासमुंद, 23 जुलाई। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता रजिन्दर खनूजा को भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मुख्य आयुक्त स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ इंद्रजीत सिंग खालसा द्वारा की गई है। अपनी नियुक्ति पर श्री खनूजा ने प्रदेश आयुक्त इंद्रजीत सिंग खालसा, भाजपा संगठन के सारंगढ़ बिलाईगढ़ प्रभारी शंकर अग्रवाल सहित सांसद रुपकुमारी चौधरी, एवं क्षेत्रीय विधायक सम्पत अग्रवाल सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के अनुरूप मीडिया कार्य हेतु तत्पर रहेंगे। इनकी नियुक्ति पर भाजपा नेता प्रीतराम सूर्ये नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वेदप्रकाश गोयल, रैदास गोयल, लक्ष्मीकांत सोनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, शशि डडसेना पार्षद मन्नू ठाकुर, संदीप सेन प्रेम राजन रौतिया, संतोष डड़़सेना, रामकुवर डडसेना आदि सहित पत्रकारों एवं जिले के सभी विधायकों तथा भाजपाजनों ने बधाई प्रेषित की हैं।