महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जुलाई। नए-नए अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने महासमुंद पुलिस साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, गौ तस्करी रोकथाम, नशा मुक्ति संदेशों एवं जन उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों के साथ लोगों को लगातार जागरूक कर रही है।
महासमुंद पुलिस लगातार गांवों-कस्बों-शहरों में स्थित स्कूल, कॉलेज, हाट-बाजार, बस स्टैंड, बैंकों में जाकर लगातार जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करती है। घर बैठे संवाद कार्यक्रम के तहत शिकायत हेल्प डेस्क, व्हाट्सएप नंबर 94792.29939 पर उनकी शिकायतें सुन रही हैं।
इसी के तहत बीते सप्ताह जिले के थाना सरायपाली ग्राम बिछिया,चौकी, सिरपुर के ग्राम सिरपुर, थाना पिथौरा गार्डन चौक के पास,थाना पटेवा ग्राम रुमेकेल, छिलपावन चौक, चौकी भंवरपुर साप्ताहिक बाजार, ग्राम भलेसर चौकी, टूहलू, थाना खल्लारी ग्राम बीकेबाहरा एवं पिथौरा चौक बागबाहरा में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।