महासमुन्द

ग्रामीण अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की भारी कमी-भूपेन्द्र
20-Jul-2026 3:43 PM
ग्रामीण अस्पतालों में  एंटी स्नेक वेनम की  भारी कमी-भूपेन्द्र

महासमुंद,20 जुलाई। आम आदमी पार्टी महासमुंद ने जिले में लगातार बढ़ रही सर्पदंश (सांप काटने) की घटनाओं और उससे हो रही मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में न तो पर्याप्त एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है और न ही प्रशिक्षित चिकित्सा व्यवस्था। जिसके कारण समय पर इलाज न मिलने से लोगों की जान जा रही है।

उनका कहना है कि विभाग से प्राप्त आंकड़े के अनुसार देशभर में हर वर्ष लगभग 45 हाजर से अधिक लोगों की मौत सर्पदंश से होती है। जिनमें 97 प्रतिशत मामले ग्रामीण क्षेत्रों से होते हैं। छत्तीसगढ़ में भी स्थिति चिंताजनक है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार केवल 2016 में 3,533 केस और 60 मौतें, 2017 में 4,109 केस और 52 मौतें तथा 2018 में 4,148 केस और 33 मौतें दर्ज की गईं।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि महासमुंद जैसे ग्रामीण और वन क्षेत्र से जुड़े जिलों में सर्पदंश की घटनाएं मानसून के दौरान तेजी से बढ़ती हैं। लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंदों्र में न तो एंटी वेनम की पर्याप्त उपलब्धता है और न ही इमरजेंसी उपचार की व्यवस्था।

उनका आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में एंटी.वेनम स्टॉक शून्य या अत्यंत सीमित है। मरीजों को सर्पदंश की घटना के दौरान जिला मुख्यालय या बड़े शहरों में रेफर किया जाता है। जिससे मरीज को उचित समय पर इलाज नहीं मिल पाता। एम्बुलेंस और त्वरित चिकित्सा सुविधा की कमी से ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। यह केवल स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनहीनता का उदाहरण है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी केन्द्रों में पर्याप्त एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए सथा ही सर्पदंश उपचार के लिए डॉक्टरों और स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, हर गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, सर्पदंश से मौत होने पर पीडि़त ेपरिवार को कम से कम 10 लाख मुआवजा दिया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे एम्बुलेंस सुविधा सुनिश्चित की जाए।


अन्य पोस्ट