महासमुन्द

4 किलो गांजा संग एक बंदी
20-Jul-2026 2:56 PM
4 किलो गांजा संग एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 जुलाई। सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास से एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के द्वारा कार्रवाई करते हुए एक बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे एक अंतर राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने उसके कब्जे से लगभग 4 किलोग्राम गांजा व एक मोबाइल जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिस पर जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दरमियान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास रखे बैग में गांजा लेकर पैदल चलते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर टीम ने एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शेख नईम महाराष्ट्र बताया। पुलिस टीम ने उसके बैग की तलाशी ली तो बैग में मादक पदार्थ गांजा पाया गया। आरोपी ने उक्त गांजा को संबलपुर ओडिशा से खरीदकर अमरावती महाराष्ट्र में ले जाकर बेचना स्वीकार किया। आरोपी से 4 किलोग्राम गांजा कीमत 2 लाख रुपए एवं एक मोबाइल कीमत 5 हजार रुपए जब्त की है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी, 2 बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट