महासमुन्द

नव पदस्थ जिपं सीईओ से सचिव संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
18-Jul-2026 3:55 PM
नव पदस्थ  जिपं सीईओ से सचिव संघ के पदाधिकारियों  ने की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 18 जुलाई। जिला पंचायत महासमुंद के नव-पदस्थ सीईओ अनुपमा आनंद से छत्तीसगढ़ जिला सचिव संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और विभागीय गतिविधियों सहित संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान संगठन की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला संरक्षक पुनीत सिन्हा, जिला अध्यक्ष सुनील साहू, उपाध्यक्ष चक्रधर साहू, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष चंदर प्रताप ठाकुर, सरायपाली अध्यक्ष ब्रजमोहन साहू, पिथौरा ब्लॉक संयोजक सुखसागर जगत, अनिल साहू और राजकुमार साहू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट