महासमुन्द
महासमुंद, 17 जुलाई। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग.53 पर हुए सडक़ हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। परिजनों की रिपोर्ट के आधार मामले की जांच के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन खड़ा करने के आरोप में अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, केवटापाली निवासी रामचरण यादव 53 पिता दशरथ यादव 13 जून 2026 को अपनी प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 जी ए 9994 से अपने दामाद के घर ग्राम सांकरा गए थे। वहां अपनी भतीजी आरती यादव को छोडऩे के बाद शाम को केवटापाली लौट रहे थे। नारायणपुर के पास उनकी मोटर साइकिल सडक़ किनारे खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएस 4795 से टकरा गई।
शिकायत के अनुसार ट्रक चालक ने वाहन को नो.पार्किंग स्थल पर उपेक्षापूर्वक एवं लापरवाही से खड़ा कर दिया था। हादसे में रामचरण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच उपरांत सांकरा थाना पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है।