महासमुन्द
विधायक ने की जगन्नाथ की पूजा-अर्चना
17-Jul-2026 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 17 जुलाई। रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपनी पत्नी प्रिया सिन्हा के साथ स्थानीय राम मंदिर में भगवान जगन्नाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की एवं भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को रथयात्रा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,राजेंद्र चंद्राकर, दिनेश रूपरेला, शरद मराठा, अभिषेक पांडे सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे