महासमुन्द
रथयात्रा का स्वागत
17-Jul-2026 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 17 जुलाई। श्रीराम जानकी मंदिर से भगवान जगन्नाथ,बहन सुभद्रा और भैया बलभद्र की भव्य रथयात्रा का स्वागत नेहरू चौक के पास नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि तथा अच्छी वर्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की। स्वागत के दौरान भक्तों ने पुष्प वर्षा कर और जयकारों के साथ प्रभु का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्षद जय देवांगन, गुलशन साहू, जितेन्द्र ध्रुव, धनेंद्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, पूर्व पार्षद रिंकू चंद्राकर एवं रत्नेश साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे