महासमुन्द

काव्यांश पथक के स्थापना दिवस पर पावस काव्य गोष्ठी
16-Jul-2026 3:26 PM
 काव्यांश पथक के स्थापना दिवस पर पावस काव्य गोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16 जुलाई। काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के स्थापना दिवस 14 जुलाई के अवसर पर काव्यांश साहित्य मंच के साहित्यकारों द्वारा पावस काव्य गोष्ठी के अवसर पर वर्षा ऋतु के आगमन पर कविताएं पढ़ीं। इस अवसर पर प्रोफेसर अनसूया अग्रवाल, वरिष्ठ समाज सेवी दाऊलाल चंद्राकर,एस.चन्द्रसेन, डॉ.साधना कसार के सानिध्य में छत्तीसगढ़ी कवि बंधु राजेश्वर खरे ने सुनो तो बरखा रानी छोड़ो अब रिसानी जी.. बरसो पानी पानी जी, वरिष्ठ पत्रकार उत्तरा विदानी ने चल चल गा किसान बोए ल चल धान असाढ़ आगे रे, गीतकार सुरेन्द्र मानिकपुरी ने घटा करिया समाये रे सगरी अगास चंदा काबर लुकाए सूरुज हे उदास तथा वरिष्ठ साहित्यकार एवं गजलकार अशोक शर्मा ने आंखें छलकने लगी लेकिन बदरा नहीं सुनाई।

मंचीय उद्बोधन करते हुए डॉ. अनसूया अग्रवाल ने काव्यांश के कार्यों की प्रशंशा करते हुए संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। साहित्यकार एस.चन्द्रसेन ने जब दामिनी नर्तन करती है, नभ गर्जन के ताल में, थिरकने लगती सारी धरती वर्षा तेरी चाल में, साहित्यकार डॉ.साधना कसार ने मौसम ने ली अंगड़ाई शीतल चले पुरवाई कविता सुनाई। काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के संरक्षक उमेश भारती गोस्वामी मृदुल ने अपनी कविता प्रस्तुत करते हुये कहा कि एक ओर बारिश की फुहारों ने चेहरे पर राहत लिख दी तो दूसरी ओर बिजली के बुझते दीपों ने अंधेरे का विस्तार कर दिया है।

संस्थापक अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल ने कोन हितु कोन मितुवा तोरे कोन ल गर के हार मानबे, टेकराम सेन चमक ने कहा बबा डंडा उठा के मानसून ल पूछिस तैं आबे कि नइ जल्दी बता, मानसून डेरा गे अऊ तुरते आगे सुनाई।

दाऊलाल चंद्राकर ने कहा कि काव्यांश साहित्य एवं कलापथक महासमुंद एवं प्रदेश के लिये प्रेरणा साबित होगा। उन्होंने कहा कि संस्थान ने कला, साहित्य एवं संस्कृति को जीवंत बनाये रखा है।  

               इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष डी. बसंत साव, केआर सागर, भगोलीराम साहू, द्रौपती साहू ने भी अपनी कविताएं सुनाई। कार्यक्रम का संचालन द्रौपती साहू सरसिज ने तथा आभार प्रदर्शन डी.बसंत साव ने किया। अंत में उपस्थित सभी जनों ने 16 दीप जलाकर दीपदान किया।


अन्य पोस्ट