महासमुन्द
धान, सोयाबीन, अरहर, मूंगफली व मक्का की बुवाई तथा खरपतवार नियंत्रण पर जोर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुद,16 जुलाई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी कृषि मौसम सलाह के अनुसार आगामी 15 से 19 जुलाई तक जिले में घने बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम का लाभ उठाते हुए खरीफ फसलों की बुवाई, रोपाई और खरपतवार नियंत्रण के कार्यों में मौसम सलाह में वर्षाकालीन सब्जियों जैसे भिंडी,मिर्च, लौकी, कट्टू अन्य फसलों की खेती के लिए खेत तैयार करने तथा गुणवत्तायुक्त बीजों की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
आम, अमरूद और पपीता के पौधों के रोपण के लिए भी यह समय उपयुक्त बताया गया है। फलदार पौधों के आसपास जल निकासी की उचित व्यवस्था रखने और कटाई-छंटाई के बाद बोर्डो पेस्ट लगाने की सलाह दी गई है। पशुपालकों को सतर्क रहने की हिदायत पशुपालन विभाग ने वर्षा ऋतु में पशुओं को गलघोटू एवं लंगड़ा बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है। पशुओं को जलभराव वाले स्थानों पर नहीं चराने,पशुशालाओं में नमी कम रखने तथा हरे और सूखे चारे का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी गई है। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं को पर्याप्त खनिज मिश्रण एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में वर्षा की संभावना किसानों के लिए राहत लेकर आएगी और समय पर कृषि कार्य पूरे करने से खरीफ फसलों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।
सलाह में बताया गया है कि पिछले दिनों वर्षा नहीं होने से खेतों में नमी की कमी बनी रही,लेकिन आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान धान,सोयाबीन,अरहर, मूंगफलीए मक्काए मूंग एवं उड़द की बुवाई का कार्य पूरा करें। धान की सीधी बुवाई वाले खेतों में बुवाई के तीन दिन के भीतर आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशक का प्रयोग करने तथा 20 से 25 दिन बाद संकरी एवं वाले खरपतवारों के नियंत्रण अनुशंसित दवाओं का छिडक़ाव सलाह दी गई है।
धान की रोपाई करने वाले 20 से 21 दिन के पौधोंंंंंं का कतार से कतार की दूरी 20 तथा पौधे से पौधे की दूरी 10 रखने की सलाह दी गई है। रोपण के 10 दिन बाद यूरिया का छिडक़ाव करने की भी अनुशंसा की गई है। कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन, मूंगफली और मक्का फसल में समय पर खरपतवार नियंत्रण उर्वरक प्रबंधन अपनाने के साथ ही कीटनाशकों और खरपतवार छिडक़ाव करने कहा गया है।