महासमुन्द

विधायक ने लगाया एक पेड़ मां के नाम
15-Jul-2026 6:44 PM
विधायक ने लगाया एक पेड़ मां के नाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 15 जुलाई। कल मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विधानसभा परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, विभागों के मन्त्रीगण एवं समस्त विधायक सम्मिलित होकर पौधरोपण किया। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी कार्यक्रम में पौधारोपण किया।

श्री सिन्हा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि आप भी इस अभियान से जुड़ें और अन्य लोगों को भी जुडऩे के लिए प्रेरित करें। इससे हमारे पर्यावरण को काफी लाभ पहुंचेगा। पर्यावरण संरक्षण में आप सभी की भागीदारी रहेगी।


अन्य पोस्ट