महासमुन्द

चंद्रनाहु महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने महासमुंद में किया पौधारोपण
15-Jul-2026 6:09 PM
चंद्रनाहु महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने महासमुंद में किया पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 15 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ कल महासमुंद कौशिक कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा एवं चंद्रनाहु महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज,महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में आहुत था।

कार्यक्रम में कुर्मी समाज की महिलाओं ने भारी संख्या में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कॉलोनी के चिन्हित स्थलों पर फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। बाद सभी उपस्थित महिलाओं ने पौधा संरक्षण की शपथ ली।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से निरंजना चंद्राकर, डा. सरोज, तारिणी चंद्राकर, रमा, सुरेखा, चंद्रकला और मीना सहित कुर्मी समाज व कौशिक कॉलोनी की प्रबुद्ध महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट