महासमुन्द

नपा कर्मियों को वेतन भुगतान रथ यात्रा से पहले
15-Jul-2026 11:58 AM
नपा कर्मियों को वेतन भुगतान रथ यात्रा से पहले

महासमुंद, 15 जुलाई। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की पहल पर शासन ने नगर पालिका के प्लेसमेंट एवं नियमित कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु एक करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी है। इससे रथ यात्रा के पावन अवसर से पूर्व कर्मचारियों के खातों में वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप शासन द्वारा राशि स्वीकृत एवं जारी की गई। अध्यक्ष ने कहा कि रथ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व से पहले वेतन मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा वे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मना सकेंगे।

 उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय पर वे आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। साथ ही सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे नगर के विकासए स्वच्छताए राजस्व वृद्धि एवं नागरिक सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।


अन्य पोस्ट