महासमुन्द
पिथौरा में कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कांग्रेसी जुटे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 14 जुलाई। छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत के पिथौरा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में उत्साह के साथ स्वागत किया। स्थानीय धर्मशाला में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, पुष्पमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। सम्मेलन में बसना, खल्लारी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चरणदास महंत ने कहा कि पिथौरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ मैदान में उतरते हैं तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यही जोश और मेहनत आगामी चुनावों में कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुंचाने तथा आपसी समन्वय के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब वर्ग की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास पुन: कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं को लेकर लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करनें का अव्हान्न कार्यकर्ताओ से किया।
द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों को लक्ष्य मानकर पूरी ताकत से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भी संबोधित करते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिथौरा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह स्पष्ट है कि पार्टी आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, एकता एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुकेश यादव, करण दीवान, कुलवंत खनूजा,अरविंदर छाबड़ा, बुधेश्वर डड़सेना अनंत सिंग वर्मा, राजू सिन्हा, आशु अग्रवाल,कौशल रोहिल्ला, कनक तिवारी,काशीराम शर्मा,पूनम मानिक पूरी,किशोर सोनवानी ओमप्रकाश चक्रधारी,केशव साहू,शैलेंद्र सिन्हा,आकाश महंती,घनश्याम धन्धी,युगल यादव,चीनी पटेल लोकनाथ नायक,दुलार यादव,गौतम साहू,मनीष अग्रवाल,दिनेश कालसा,सियाम सेन,दुष्यंत यादव,अनीश गाडिय़ा, राजा कोसरिया,हरधन साहू,मंगलू राम बीसी, सुदर्शन मुन्ना, रमेश प्रधान, जगदीश साहू,प्रफुल राजपूत,गंगा धार बारिहा चंपत यादव सुनील सिन्हा, गौरव प्रधान राजकुमार बरिहा सुरेश ठाकुर रंजन टांडी रामकुमार साहू सहित सैंकड़ो कांग्रेसी शामिल हुए।