महासमुन्द

इंद्रजीत सिंह खालसा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में विशेष सदस्य मनोनित
13-Jul-2026 3:34 PM
इंद्रजीत सिंह खालसा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में विशेष सदस्य मनोनित

महासमुंद,13 जुलाई। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली ने छग के राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी को राष्ट्रीय वयस्क स्काउटिंग एवं गाइडिंग समिति में विशेष सदस्य के रूप में मनोनित किया है। राज्य से राष्ट्रीय समिति के लिए श्री खालसा के मनोनयन से भारत स्काउट एवं गाइडस जिला महासमुंद के पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। श्री खालसा को बधाई देने वालों का तांता कल दिन भर लगा रहा। जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री खालसा का मनोनयन उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता तथा स्काउट-गाइड आंदोलन के प्रति लंबे समय से दिए जा रहे समर्पित योगदान के लिये एक सम्मान है।

 भारत स्काउट.गाइड्स की राष्ट्रीय समिति में गोल्डी के चयन से गाइड आंदोलन को नई दिशाए ऊर्जा एवं सशक्त नेतृत्व प्राप्त होगा।

उनके चयन पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ महासमुन्द टीम से जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला मुख्य आयुक्त चंद्रहास चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष सौरिन चंद्रसेन, आनंद साहू, रमशिला दास, अशोक अग्रवाल, सुधा साहू, जिला सलाहकार दाऊ लाल चन्द्राकर, शीत गुप्ता ब्लाक अध्यक्ष, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन पदेन जिला आयुक्त स्काउट, अमी रूफ़स जिला आयुक्त गाइड, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा, एडीपीओ प्रमोद कन्नौजे, विद्या साहू सहा संचालक, अंजली बरमाल आदि ने बधाईयां दी हैं।


अन्य पोस्ट