महासमुन्द

डिघेपुर धान उपार्जन केन्द्र में चोरी, 2 गिरफ्तार
13-Jul-2026 3:33 PM
डिघेपुर धान उपार्जन केन्द्र   में चोरी, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 जुलाई। जिले के ग्राम डिघेपुर धान उपार्जन केन्द्र सोसायटी में रखे समानों की चोरी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सोसायटी से चुराए गए सभी समान बरामद कर लिए गये हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 11 जुलाई को प्रार्थी लोचन पटेल ठाकुरदियाखुर्द ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. बरेकेल,उपार्जन केन्द्र डिघेपुर सोसायटी का ताला तोडक़र सोसायटी के अंदर कमरे में रखे सामान इलेक्ट्रानिक तौल कांटा 4 , 10 इलेक्ट्रानिक तार बंडल, कैमरा केबल 5 बंडल, कैमरा 2, 14 बाट, 3 फेस इलेक्ट्रानिक केबल तार, धान कटोरा स्टील 2, कुल अनुमानित कीमत 78 हजार 250 रुपए की चोरी हुई है। उन्होंने चोरी का संदेह पिथौरा निवासी मोहित नागर व शोभु देवार पर व्यक्त किया था। 

               पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की और संदेही आरोपियों की पता-तलाश कर मुखबिर से मिली जानकारी स्थानों पर दबिश देकर घेराबंदी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्त मेंंंंं लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सामान को जब्त किया गया। आरोपी मोहित नागर व शोभु देवार को 11 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट