महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 जुलाई। प्रदेश मे कुछ निजी बस संचालकों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित दर से दोगुना किराया वसूला जा रहा है। अधिक किराये का विरोध करने पर बस कंडक्टर द्वारा रास्ते में ही बस से उतरने की धमकी दी जा रही है लिहाजा यात्री खुलेआम बस संचालकों की लूट का शिकार हो रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से सराईपाली की और संचालित मुस्कान ट्रेवल्स की है। इस बस में यात्रा करने वालों से इनके कंडक्टर लगभग दोगुना किराया वसूल रहे है। यात्रियों के द्वारा इसका विरोध करने पर उन्हें बीच रास्ते मे उतरने की धमकी दो जा रही है। इस संबंध मे कुछ जागरूक यात्रियों नें मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 मे भी शिकायत की है परन्तु इस पर कार्यवाही नहीं हो रही है।
ज्ञात हो की विगत सप्ताह मिली शिकायतों में रायपुर से पिथौरा 100 किलोमीटर का किराया 300 वसूल कर बकायदा टिकिट दी गयी जबकि साधारण बस का किराया 150 एवं ऐ सी बस का किराया 200 रूपये अन्य बसों मे लिया जा रहा है।
मनमर्जी किराया वसूली के बाद ‘छत्तीसगढ़’ द्वारा सत्यता जांचने अपना एक आदमी मुस्कान बस से पिथौरा से तुम गांव भेजा। इस सवारी से मुस्कान बस के कंडक्टर नें 150 रूपये वसूल लिए ज़ब उसने बस में ही चस्पा किराया सूची दिखाई तो कंडक्टर ने रौब दिखाते हुए कहा कि हमारी बस मे इतना ही लगेगा जाना है तो ठीक है नहीं तो यही उतार दिए जायंगे। जबकि अन्य बस कण्डक्टरों ने तुमगाव का किराया साधारण बस में 75 एवं एसी बस मे 100 रूपये किराया लेने की बात कही। बहरहाल शासन द्वारा निर्धारित बस किराये की धज्जिया उड़ाते हुए मुस्कान बस ऑपरेटर द्वारा खुलेआम यात्रियों को किराये के नाम पर लूटा जा रहा है. कार्यवाही के आभाव मे यात्री भी बस संचालको की मनमानी सहन कर रहे है।