महासमुन्द

पुलिस का विशेष अभियान, सौ से भी ज्यादा वारंटी जेल दाखिल
11-Jul-2026 4:08 PM
 पुलिस का विशेष अभियान, सौ से भी ज्यादा वारंटी जेल दाखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11जुलाई। अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस महासमुंद द्वारा बीते महीने 03 जून से 08 जून तक 06 दिवस विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिले में 29 स्थायी वारंटी और 121 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 150 वारंटों को निष्पादन किया गया है।

उक्त वारंटों में स्थानीय माननीय न्यायालयों एवं दीगर जिलों के न्यायालय से प्राप्त वारंट शामिल हैं। तामीलशुदा स्थायी वारंटियों में आबकारी एक्ट,अन्य गाली-गलौच मारपीट, एनआईए, दुर्घटना, चोरी.महिला संबंधी अपराध के मामलों मेंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 29 स्थायी वारंट,121 गिरफ्तारी वारंटियों को विधिवत संबंधित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं

इन मामलों में अनुविभागवार विवरण इस तरह हैं। महासमुन्द अनुविभाग के थाना कोतवाली से गिरफ्तारी वारंट.05, थाना तुमगांव से गिरफ्तारी वारंट.11, थाना खल्लारी से स्थाई वारंट.02 एवं गिरफ्तारी वारंट.05 की तामीली की गई है। बागबाहरा अनुविभाग के तहत थाना बागबाहरा से स्थाई वारंट.12 तथा गिरफ्तारी वारंट.09, थाना कोमाखान गिरफ्तारी वारंट.09,थाना तेंदुकोना. 01स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी 07 वारंट की तामीली की गई है। इसी तरह पिथौरा अनुविभाग के थाना पिथौरा स्थाई वारंट.05, गिरफ्तारी वारंट.16, थाना सांकरा से स्थाई वारंट.02,  गिरफ्तारी वारंट.10, पटेवा से स्थाई वारंट.01 की तामीली की गई है।

 सरायपाली अनुविभाग थाना बसना से स्थाई वारंट.03 तथा गिरफ्तारी वारंट.16, थाना सरायपाली से स्थाई वारंट.02तथा गिरफ्तारी वारंट.05, थाना सिंघोड़ा स्थाई वारंट.01 गिरफ्तारी वारंट.26, बलौदा से 02 गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गये हैं।  इस तरह अभियान अवधि में कुल स्थाई वारंट.29 तथा गिरफ्तारी वारंट.121 की तामीली की गई है। न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी, गिरफ्तारी,जमानती वारंटों और समनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फ रार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले की शांति को भंग करने वाले और आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण की पुलिस की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट