महासमुन्द

करंट से मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन
11-Jul-2026 4:07 PM
करंट से मौत, ग्रामीणों  का प्रदर्शन

जांच का आश्वासन, गांव में अंतिम संस्कार 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11जुलाई। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाली में 23वर्षीय एक युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भुजिया समाज के लोगों सहित ग्रामवासी युवक के शव को लेकर थाने आ गये। आक्रोशित ग्रामवासियों से पुलिस ने चर्चा कर निष्पक्ष एवं सही जांच का आश्वासन दिया। उसके बाद वे वापस लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पाली के जोहन पिता दौवलू भुजिया 23 वर्ष काम करने गया था। वहां करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्ट मार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया। शाम के समय जब शव गांव पहुंचा तो उस समय तक परिजन व ग्रामवासी हादसे को लेकर आक्रोशित हो गये। वे मृतक का शव लेकर खल्लारी थाना पहुंचे तथा मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। परिजनों एवं ग्रामवासियों को पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद समाजजन और ग्रामीण शव को लेकर वापस गांव आए। शुक्रवार को गांव के शमशान घाट में शव का अंतिम संंंस्कार कर दिया है।


अन्य पोस्ट