महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 जुलाई। सरायपाली थाना अंतर्गत एक ग्राम में एक महिला के घर पर जबरन घुसकर उसे बेइज्जत करने का प्रयास करने के मई 2020 के एक मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वैभव घृतलहरे के द्वारा आरोपी को 2 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है।
अभियोजन से मिली जानकारी अनुसार घटना 17 मई 2020 को रात्रि 9.30 बजे प्रार्थिया के घर में घुसकर जागेश्वर उर्फ जग्गू चंद्रा झालपाली ने प्रार्थिया का हाथ बांह पकडक़र उसे बेइज्जत करने का प्रयास किया। प्रार्थिया के लिखित बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 456,354 एवं 506 भाग दो भादसं के अनुसार अपराध कायम कर विवेचना में लिया था।
पुलिस द्वारा संपूर्ण विवेचना उपरांत अभयोग पत्र तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में मामले के संपूर्ण विचारण के उपरांत दोषसिद्ध पाये जाने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री घृतलहरे के द्वारा आरोपी को धारा 456 एवं 354 में एक-एक वर्ष के साधारण कारावास तथा एक-एक हजार रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। जबकि धारा 506 से दोषमुक्त किया गया है। आरोपी को दोनों कारावास की सजा पृथक-पृथक भुगतनी होंगी।