महासमुन्द

नहीं चलेगी शासकीय राशन दुकानों की मनमानी, होगी डिजिटल पहरेदारी
11-Jul-2026 3:53 PM
नहीं चलेगी शासकीय राशन दुकानों की मनमानी, होगी डिजिटल पहरेदारी

तौल में गड़बड़ी, दुकान न खुलने की शिकायतें दर्ज होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 जुलाई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस में पारदर्शिता बढ़ाने और राशन वितरण से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए अब राशन दुकानों की मनमानी, तौल में गड़बड़ी, समय पर दुकान नहीं खुलने जैसी समस्याओं के खिलाफ  हितग्राही सोधे अपने मोबाइल से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने अन्न मित्र मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसे राशन वितरण व्यवस्था में डिजिटल निगरानी का नया अध्याय कहा जा रहा है।

जानकारी अनुसार इसे अब अपग्रेड कर इसमें नई फ ीचर जोड़ा गया है जिससे उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके यूनिक ट्रैकिंग नंबर में शिकायत दर्ज होगी। कहा जा रहा है कि इससे वर्तमान स्थिति और उस पर हुई कार्रवाई शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता आएगी और जवाबदेही तय होगी। मालूम हो कि महासमुंद जिले में सार्वजनिक वितरण 777 परिवार राशन कार्ड के माध्यम से प्रणाली के अंतर्गत 3 लाख 51 हजार सरकारी खाद्यान्न योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। विभागीय जिले के पांच विकासखंडों में कुल 3 लाख 18 हजार 604 परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े हुए हैं। इनमें सबसे अधिक राशन कार्डधारक पिथौरा विकासखंड में है, जहां 73 हजार 068 पार है। इसके बाद महासमुंद विकासखंड में 69 हजार 592, बागबाहरा में 62 हजार 826, बसना में 60 हजार 081 तथा सरायपाली में 53 हजार 037 परिवार राशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

यहीं शहरी क्षेत्रों के विभिन्न नगरीय निकायों में कुल 33 हजार 173 राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें महासमुंद नगर पालिका क्षेत्र में सर्वाधिक 14 हजार 389 राशन कार्डधारक है। यह डिजिटल पहल सीधे तौर समय से राशन दुकानों में अनियमित वितरण, निर्धारित मात्रा से कम राशन देने, हितग्राहियों को बिना कारण लौटाने जैसी समस्याएं दर्ज होंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस ऐप की कार्यप्रणाली पर भी सकारात्मक प्रभाव होगा।

अधिकारियों का कहना है कि यह सहायता ऐप केवल शिकायत का माध्यम नहीं बल्कि एक महत्त्वपूर्ण पहल है।


अन्य पोस्ट