महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 जुलाई। महासमुंद में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एएनटीएफ और सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10,.380 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन सहित कुल 5.49 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।
एएनटीएफ को सूचना मिली था कि ग्राम रेहटीखोल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग.53 किनारे तीन व्यक्ति दो पि_ू बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर एएनटीएफ और सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ राजू सिंह उत्तरप्रदेश, विकास कुमार तिवारी रायपुर तथा मूल निवासी मनेन्द्रगढ़ और सतेन्द्र कुमार निर्मल उत्तरप्रदेश के रूप में हुई।
पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि बैग में गांजा रखा है। आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के बलांगीर से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.380 किलोग्राम गांजा कीमत 5.19 लाख रुपए, तीन मोबाइल फ ोन कीमती 30 हजार रुपए बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।