महासमुन्द

ओडिशा से 15 लाख का गांजा मंगाने वाले समेत सभी 4 आरोपी जेल दाखिल
08-Jul-2026 6:08 PM
ओडिशा से 15 लाख का गांजा मंगाने वाले समेत सभी 4 आरोपी जेल दाखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 जुलाई। बौद्ध ओडि़शा से महासमुंद होते हुए जबलपुर मप्र की ओर 15 लाख कीमती गांजा का खेप ले जाने के मामले में पुलिस ने वाहन छोडक़र फरार आरोपी समेत गांजे की खेप मंगाने वाने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना कोमाखान में 19 मई को अपराध धारा 20 बी के तहत दर्ज एक मामले में गांंंंंंंंजा लदे वाहन को छोडक़र फ रार दो परिवहनकर्ता के साथ-साथ गांजा मंगाने वाला डेस्टिनेशन पॉइंट एवं जप्त वाहन के मालिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  मामला यह है कि19 मई को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर एक सफेद रंग की मारूति डिजायर कार सोल्ड में 2 व्यक्ति सुवरमाल की ओर से आने पर उसे रुकने का संकेत दिया पर नहीं रुका बल्कि चालक ने कार तेज रफ्तार से चलाई और कोमाखान की ओर भाग गया। पुलिस ने उनका पीछा किया तो रेल्वे क्रासिंग के पास अंडरब्रिज में कार को रोका सवार सभी 4 लोग फरार हो गये। संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर डिक्की में 30 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 15 लाख रुपए बरामद हुआ और आरोपियों के खिलाफ  थाने में मामला दर्ज हुआ।

मामले की जांच शुरू हुई। वाहन डिटेल के आधार पर फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम को जबलपुर मध्यप्रदेश रवाना किया गया।


अन्य पोस्ट