महासमुन्द
लगातार बारिश से पुल के ऊपर 2 फीट पानी, आवाजाही बंद
07-Jul-2026 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जुलाई। लगातार हो रही बारिश से खल्लारी क्षेत्र के ग्राम बोईरगांव नाले पर भी पुल के ऊपर कल 2 फ ीट पानी बहने लगा। बोईरगांव से खल्लारी आने-जाने वालों को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 भीमखोज से आंवराडबरी होते हुए जाना पड़ा।
ग्रामीण सेवा सहकारी समिति खल्लारी के प्राधिकृत अध्यक्ष नंदकुमार निषाद ने कहा कि बोईरगांव से खल्लारी मार्ग और बोईरगांव नाले में बड़े पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री, पंचायत मंत्री व प्रभारी मंत्री को पत्र प्रेषित कर चुके हैं। बताया कि धार्मिक पर्यटन स्थल खल्लारी के मेला स्थल से ग्राम बोईरगांव तक लगभग 2 किलो मीटर यह एकल सडक़ है,जो इस क्षेत्र का काफी महत्वपूर्ण मार्गों में से है। इस सडक़ से अधिकतर स्कूली बच्चे, किसान, दर्शनार्थी खल्लारी आते-जाते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे