महासमुन्द

बसना में धूमधाम से मना सांसद रूपकुमारी चौधरी का जन्मदिन
06-Jul-2026 3:23 PM
बसना में धूमधाम से मना सांसद रूपकुमारी चौधरी का जन्मदिन

स्वास्थ्य शिविर में 830 मरीजों ने कराया नि:शुल्क उपचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,6 जुलाई। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी का जन्मदिन कल रविवार को बसना स्थित मंगल भवन में सेवा, समर्पण और जनसहभागिता के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह से देर शाम तक जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

लगातार हो रही बारिश के बावजूद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में आमजन बसना पहुंचे। उपस्थित लोगों ने सांसद रूपकुमारी चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। सांसद रूपकुमारी चौधरी के जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय नेतृत्व, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों, प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर संसद तक के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों तथा हजारों शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

               जन्मदिन के अवसर पर सिद्ध संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में अग्रसेन भवन बसना में सांसद सेवा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से आए मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया।


अन्य पोस्ट