महासमुन्द

युवक ने की खुदकुशी
05-Jul-2026 8:28 PM
युवक ने की खुदकुशी

महासमुंद, 5 जुलाई। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बरपेलाडीह में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव फ ांसी के फं दे पर लटकते मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचनामा पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर बसना भेज दिया। फिलहाल युवक द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुरेन्द्र चौहान पिता सुदर्शन चौहान निवासी ग्राम बरपेलाडीह के रूप में हुई है। बसना थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लेकिन युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले तथ्यों तथा परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।


अन्य पोस्ट