महासमुन्द
फेंसिंग तार को तोडक़र गांवों की ओर हाथी, हाई अलर्ट
05-Jul-2026 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जुलाई। एक दंतैल हाथी रात में ग्राम उमरदा से होते हुए कक्ष क्रमांक 74 से फेंसिंग तार को तोडक़र सिरगिड़ी रोड की ओर बढ़ा है। इस रास्ते उनके पैरों के निशान चिन्ह देखा गया है। वन रक्षकों द्वारा हाथी के आगे की ट्रैकिंग जारी है।
वन विभाग ने हाथियों की उपस्थिति को लेकर ग्राम सिरगिड़ी, झालखमरिया, उमरदा, गौरखेड़ा, कोसंरगी, मुड़मार, पतेरापाली गांवों में हाई अलर्ट किया है और ग्रामीण को अपील की है कि खेतों और जंगलों की ओर बिल्कुल न जाएं, सतर्क रहें और हाथी दिखते ही वन विभाग को सूचना दें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे